वाराणसी दालमंडी विवाद: सपा नेताओं की नजरबंदी, व्यापारियों से मिलने पर प्रशासन की रोक
वाराणसी। वाराणसी में दालमंडी में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल के पीड़ित दुकानदारों से मिलने की घोषणा के बाद शनिवार की सुबह समाजवादी नेताओं को स्थानीय थाना पुलिस ने नजरबंद कर दिया। नजरबंद होने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव और दिलशाद की ओर से पत्रकारों को बताया गया कि रात से ही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उनके मकान के बाहर पहरा लगा दिया है। उन्हें मकान में नजरबंद कर दिया है और दालमंडी जाने के लिए रोक रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर दीक्षित उर्फ किशन, पूर्व प्रत्याशी अशफाक अहमद, एमएलसी आशुतोष सहित अन्य नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। इसी तरह दूसरे बड़े नेताओं को भी एहतियात के तौर पर नजरबंद कर दिया गया है। वही, दालमंडी के पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वे स्वयं ही प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं से मिलने जाएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां