पहले ही बार में जीती बाजी: श्रीयांश का जेईई मेन में 99.12 पर्सेंटाइल
मीरजापुर। चुनार नगर के लोवर लाइन स्थित संत थॉमस स्कूल चुनार के इंटरमीडिएट के छात्र श्रीयांश कुमार सिंह ने जेईई मेन्स परीक्षा में पहले ही प्रयास में 99.12 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संतोष कुमार ने श्रीयांश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीयांश आगामी जेईई एडवांस परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।
'
वाराणसी के चिरई ब्लॉक निवासी श्रीयांश वर्तमान में चुनार में अपने फूफा मन्ना सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस उत्तीर्ण कर किसी प्रतिष्ठित संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। श्रीयांश की इस उपलब्धि पर नगर के संभ्रांत लोगों, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां