यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मुजफ्फरनगर के 72 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे में हिन्दी का प्रश्नपत्र संपन्न, 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन सुबह और दोपहर की पालियों में हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के सभी 72 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की मौजूदगी में सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

शिव चौक पर उमड़ी भीड़, जाम से जूझा शहर

देश के कई शहरों में एलपीजी सप्लाई प्रभावित, कारोबारियों और होटल मालिकों की बढ़ी चिंता ये भी पढ़ें  देश के कई शहरों में एलपीजी सप्लाई प्रभावित, कारोबारियों और होटल मालिकों की बढ़ी चिंता

परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों में उत्साह और घबराहट का मिला-जुला असर देखा गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा से पूर्व नगर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर बोर्ड परीक्षा में सफलता का आशीर्वाद मांगा। हालांकि, परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ के कारण सुबह के समय शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शिव चौक और परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायत

पंजीकृत परीक्षार्थियों का गणित जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल 56,163 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष ये भी पढ़ें  मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

  • कुल छात्र: 29,128

  • कुल छात्राएं: 27,035

  • कुल परीक्षा केंद्र: 72

12 मार्च तक चलेगी परीक्षा की घड़ी डीआईओएस ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है—प्रातःकालीन सत्र (8.30 से 11.45 बजे) और अपराह्न सत्र (2.00 से 5.15 बजे)। हाईस्कूल की परीक्षाएं मुख्य रूप से सुबह की पाली में हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोनों सत्रों में निर्धारित हैं। पहले दिन हिन्दी के पेपर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Views: 122

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

बिजेंद्र सैनी | रिपोर्टर Picture

बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव