मुजफ्फरनगरः रिजर्व पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली
मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ फूलों की होली खेली और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और सेवा जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से पुलिस परिवार के बीच आपसी सहयोग, सामंजस्य और उत्साह की भावना को बल मिलता है।
होली मिलन समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों और रिक्रूट आरक्षियों ने होली से जुड़े गीत-संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस परिवार के सदस्य, रिक्रूट आरक्षी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां