मेरठ: जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पल्लवपुरम पुलिस ने बरामद की बलकटी
मेरठ। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने जानलेवा हमला की घटना में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद की गई है। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में मिजुद्दीन पुत्र यासीन निवासी पावली खास थाना कंकरखेड़ा की तहरीर पर वादी के भाई तौसीन पर जान से मारने की नियत से बलकटी से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। इस संबंध में थाना पल्लवपुरम पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपी राहुल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम बलकरी, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर को रुडकी रोड पल्लवपुरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद की गई है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां