सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 21 फरवरी को वादी जोगेन्द्र सिंह पुत्र पिरथी सिंह निवासी फऱकपुर नवादा थाना फतेहपुर की तहरीर पर आरोपियों अशोक सिंह पुत्र नोरंग, अनुप सिंह पुत्र अशोक निवासीगण चकहरेटी थाना जनकपुरी,. राहुल व रवि पुत्रगण नाथीराम निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से वादी के पुत्र सुनील, मोन्टी पुत्र पिंकी, आशू कुमार पुत्र बुबेराम, भूपेन्द्र पुत्र झल सिंह, विनीत पुत्र रोहताश निवासीगण फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर को घायल कर देने एवं गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बनध मंे थाना फतेहपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज थाना फतेहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी विनय शर्मा व उपनिरीक्षक बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोगपुर पुलिया के पास से एक वांछित आरोपी राहुल पुत्र नाथीराम निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां