सहारनपुर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत से हकीकत नगर में सनसनी, प्रेम-प्रसंग की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करने वाली युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची सदर बाजार पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान टीना पुत्री मांगेराम के रूप में हुई है जो मूल रूप से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी थी। टीना पिछले करीब दस माह से हकीकत नगर निवासी संगीता पत्नी सौदी के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी और वहीं रह रही थी। युवती की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुँच गए।
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। थाना सदर बाजार पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां