सहारनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुई पिस्टल और कारतूस
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मण्डी पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 लाईसेन्सी पिस्टल 0.32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर बरामद किए है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव घटना में प्रयुक्त अस्लाह की बरामदगी हेतु दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम ने मुकदमा में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी मौहल्ला सरस्वती विहार कस्बा व थाना थाना भवन शामली को बाबा लालदास मन्दिर के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाईसेन्सी पिस्टल 0.32 बोर / 02 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर शस्त्र बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां