सहारनपुर में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार, लाईसेन्सी पिस्टल और कारतूस बरामद
सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाईसेन्सी पिस्टल व अवैध कारतूस बरामद किए है।
जानकारी के अनुसार विगत् 20 फरवरी की रात्रि वादी हर्षित रोहिला पुत्र स्वर्गीय शिवचरण निवासी कमल बिहार जाली फैक्ट्री वाली गली नवादा रोड दरा शिवपुरी थाना सदर की तहरीर पर आरोपी रोहित कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी मौहल्ला सरस्वती विहार कस्बा व थाना भवन जनपद शामली के खिलाफ वादी के पिता शिवचरण निवासी कमल बिहार जाली फैक्ट्री वाली गली नवादा रोड दरा शिवपुरी थाना सदर की जान से मारने की नियत से गोली चलाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली मण्डी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमें में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार को बाबा लालदास मन्दिर के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाईसेन्सी पिस्टल 0.32 बोर/02 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर शस्त्र बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमें धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां