सहारनपुर में महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध चरस-स्मैक और तमंचा बरामद
सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली एक महिला समेत 02 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध चरस व स्मैक तथा 30,500 रूपये की नगदी समेत अवैध तमंचा बरामद किया है।
थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक धीरज सिंह, महेश चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गश्त व चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों जुबैर पुत्र तासीन निवासी ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट व समरजहाँ उर्फ रानी पत्नी स्व.शकूर निवासी ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट को ग्राम पानसर से रीढी मोहिद्दीनपुर जाने वाले खडन्जे पर कब्रिस्तान के पास स्थित आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस, 15 ग्राम अवैध स्मैक, 01 देशी तमन्चा .315 बोर व 30,500 रूपये नगद बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां