लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज भाजपा सरकार की तानाशाही - जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार आज जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान में कांग्रेसजन गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट एकत्रित हुए और वहां धरना देकर प्रदर्शन किया । 17 मार्च को लखनऊ में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने के लिए पुलिस द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित इस धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी संयुक्त रूप से कर रहे थे ।
धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने पुलिस के इस बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कार्यवाही को सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेतृत्व की एक ऐसी साजिश बताया जिससे भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है । संदीप राणा ने कहा कि जनहित के मुद्दों से भटकी भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूब कर जनहित में कांग्रेस की उठ रही आवाज को दबा देना चाहती है । राणा ने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को हमेशा की तरह उठाती रहेगी और जन समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करती रहेगी । संदीप राणा ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधारा को आगे बढ़ते हुए, अहिंसा के रास्ते पर चलकर अपने संघर्ष को जारी रखेंगे । संदीप राणा ने कहा कि हम गोड़सेवादी विचारधारा की भाजपा सरकार के डंडों और जेलो से घबराने वाले नहीं, क्योंकि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध जो संघर्ष किया था, उसी संघर्ष की परंपरा और संस्कृति का निर्वहन करते हुए हम लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हिटलरशाही ताकतों को उनके मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने देंगे ।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाते थे नकदी, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तारमहानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने अपने संबोधन में बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लोकतंत्र व संविधान के विरुद्ध सरकार का षड्यंत्र बताया । त्यागी ने कहा कि सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाकर यह साबित कर रही है कि उसे जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं और इससे वह अपनी सभी विफलताओं को छिपा रही है । उन्होंने कहा कि विपक्ष और नीतियों से असहमति मजबूत लोकतंत्र की पहचान है और भाजपा सरकार विपक्ष के विरोध को दबाकर लोकतंत्र का गला घोट रही है । युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि हम सरकार के इस लाठी चार्ज का विरोध करते हैं और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए कृतसंकल्पित हमारा कांग्रेस संगठन सदैव संघर्ष के लिए वचनबद्ध है ।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्षगण सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, वरुण शर्मा व नितिन शर्मा ने सरकार के तानाशाही रवैया को सत्ता के घमंड से जोड़ते हुए इसकी भरना की । उन्होंने कहा कि घमंड और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का यह व्यवहार उसके अंत की शुरुआत है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के साथ जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण वरुण शर्मा, नितिन शर्मा व सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सहगल, पंडित सुमन शर्मा, इकराम खान, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध गुरुंग, महानगर महासचिव मयंक शर्मा, प्रभजीत सिंह, सरदार हनी सिंह, इम्तियाज अहमद, शमीम अहमद, नसीम खान, शर्मिष्ठा सिंह, शाहबाज अली, विपिनकांत शर्मा, राकेश वर्मा, मनोज शर्मा, शमीम अहमद, आदि उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां