सम्भल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर बढ़ा विवाद, पूर्व विधायक राजू यादव समर्थकों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे, रिलीज पर रोक की मांग
सम्भल। जनपद में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के विरोध में गुन्नौर के पूर्व विधायक राजू यादव उर्फ अजीत कुमार अपने समर्थकों के साथ जनपद मुख्यालय बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माताओं पर समाज की भावनाएं आहत करने और सामाजिक एकता को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदासैकड़ों समर्थकों के साथ निकाला पैदल मार्च
ये भी पढ़ें रामपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू, 74 केंद्रों पर हिंदी परीक्षापूर्व विधायक राजू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ये भी पढ़ें महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ
प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में विरोध का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इस आंदोलन में शामिल हुए।
फिल्म पर समाज को तोड़ने का लगाया आरोप
पूर्व विधायक राजू यादव ने आरोप लगाया कि ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म में ऐसे दृश्य और कथानक दिखाए गए हैं, जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज में विभाजन पैदा करने का काम करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसी सामग्री से बचना चाहिए, जिससे किसी समुदाय या वर्ग की भावनाएं आहत हों।
डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी फिल्में रिलीज न होने दी जाएं, जिससे समाज में तनाव या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।
कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी, जताया विरोध
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल इस फिल्म को लेकर जनपद में विरोध जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां