सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने लगी है। रोज़ेदारों की इफ्तार और सेहरी की थाली का अहम हिस्सा मानी जाने वाली इस खास मिठाई को तैयार करने में स्थानीय कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। रमज़ान से करीब दो सप्ताह पहले ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं, जिससे पवित्र महीने के दौरान मांग को पूरा किया जा सके। फिलहाल खजला-फेनी की सप्लाई शहर के भीतर ही की जा रही है और मांग बढ़ने के साथ उत्पादन भी तेज़ हो गया है।

स्थानीय कारीगर आमिर हुसैन ने बताया कि रोजाना करीब एक क्विंटल खजला-फेनी तैयार की जा रही है, जो पूरी तरह लेबर की उपलब्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कीमत में ₹5 की बढ़ोतरी हुई है। पहले खजला-फेनी ₹15 प्रति पीस मिलती थी, जो अब ₹20 हो गई है। हालांकि, कारीगरों का कहना है कि कीमत बढ़ने का मुख्य कारण घी, मैदा और अन्य कच्चे माल के दामों में आई वृद्धि है। इसके बावजूद ग्राहकों पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

करीब चार-पांच वर्षों से इस पारंपरिक काम से जुड़े कारीगरों का कहना है कि खजला-फेनी बनाना बेहद मेहनत और कौशल का काम है। मैदा गूंथने, पतली-पतली परतों को सावधानी से तैयार करने और फिर कड़ाही में सही तापमान पर सेंकने तक की पूरी प्रक्रिया में लगभग दो घंटे का समय लगता है। इस काम में एक साथ तीन से चार कारीगर लगातार मेहनत करते हैं, तब जाकर खजला-फेनी की गुणवत्ता और स्वाद बरकरार रहता है।

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

कारीगरों के अनुसार खजला-फेनी केवल रमज़ान के पवित्र महीने में ही बनाई जाती है और इसी दौरान इसकी सबसे अधिक मांग रहती है। महँगाई की चुनौतियों के बावजूद सम्भल के कारीगर अपनी परंपरा को जीवित रखने और रमज़ान की रौनक को बनाए रखने के लिए पूरी लगन और मेहनत से जुटे हुए हैं। शहर के बाजारों में खजला-फेनी की बढ़ती खुशबू और हलचल रमज़ान के आगमन का संकेत दे रही है और लोगों में इस पवित्र महीने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामद

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव