महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ
खाकी के घर में सेंधमारी, चोरों ने अलमारी तोड़कर चुराए साढ़े तीन लाख के आभूषण
लखनऊ। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक महिला हेड कांस्टेबल के बंद मकान को अपना निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) तक पार कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला पुलिसकर्मी अपने बेटे की शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गई हुई थीं।
शादी की तैयारियों के बीच हुई वारदात
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः महिला को सम्मोहित कर कुंडल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने का कुंडल बरामदमूल रूप से रायबरेली के बेहटा कला निवासी अनिता यादव लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (DGP) अपराध शाखा मुख्यालय में तैनात हैं। वह बिजनौर के अयोध्या पुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं। आगामी 19 फरवरी को उनके बेटे की शादी है, जिसकी तैयारियों के लिए वह 12 फरवरी को घर पर ताला लगाकर रायबरेली चली गई थीं।
भाई ने दी ताला टूटने की सूचना
चोरी की भनक तब लगी जब 15 फरवरी को पास ही रहने वाले अनिता के भाई दुर्गेश कुमार ने देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब अनिता यादव आनन-फानन में लखनऊ पहुंचीं, तो घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गईं। अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
साढ़े तीन लाख के गहने और सबूत ले उड़े चोर
पीड़िता के अनुसार, चोरों ने अलमारी में रखे उनकी सास के लगभग साढ़े तीन लाख रुपए कीमत के चांदी और सोने के गहने चोरी कर लिए हैं। शातिर चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी सिस्टम से छेड़छाड़ की और सबूत मिटाने के लिए डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए।
पुलिस ने शुरू की जांच, टीमें गठित
महिला हेड कांस्टेबल की तहरीर पर बिजनौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए दो विशेष पुलिस टीमें और एक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। पुलिस अब इलाके के अन्य घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां