मुजफ्फरनगर में फिर जंगलराज की आहट, 24 घंटे में दो बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मौहल्ला, पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती

खौफ के साये में लोग: पहले युवक और फिर छात्र पर बदमाशों ने सरेराह बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुआ खूनी खेल

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए 'जंगलराज' जैसी स्थिति पैदा कर दी है। बेखौफ बदमाशों ने महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को मिट्टी में मिला दिया है। सरेराह गोलियां बरसाने की इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस के गश्ती दावों की हवा निकल गई है।

पहला हमला: युवक को घेरकर किया सीधा फायर

उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई

सोमवार को दहशत की शुरुआत तब हुई जब मदवाड़ा रोड पर एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने बीच रास्ते में घेर लिया। आमिर और समद नामक आरोपियों ने युवक की बाइक में टक्कर मारकर उसे नीचे गिराया और फिर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित ने शोर मचाते हुए एक अजनबी के घर में घुसकर जान बचाई। बदमाशों की इस दबंगई का वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

दूसरा हमला: ट्यूशन जा रहे मासूम छात्र पर दागीं गोलियां

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि ये भी पढ़ें  टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

अभी पुलिस पहले मामले की फाइल भी नहीं खोल पाई थी कि मंगलवार शाम फिर गोलियों की गूंज से इलाका कांप उठा। कक्षा 10 का एक छात्र जब ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसे सरेआम निशाना बनाया। छात्र ने अपनी जान बचाने के लिए गलियों में मौत की दौड़ लगाई और एक मकान में छिपकर किसी तरह सुरक्षित बचा। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

पुरानी रंजिश और वर्चस्व का नंगा नाच

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर आमिर और समद क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। पहले भी उन्होंने घर पर हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। अब पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने के लिए यह जानलेवा हमला किया गया है। लगातार हो रही फायरिंग से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

एसएसपी की चेतावनी: आरोपियों के लिए बिछाया जाल

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। एसएसपी ने भरोसा दिया है कि बदमाशों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

 

Views: 519

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर