मुजफ्फरनगर में सिर पर सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी ! 6 दिन बाद आनी थी बारात, रजवाहे के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सनसनी: पचेन्डा रोड पर मिला प्रतियोगी छात्र का शव, हाथ की नस कटी देख उलझी पुलिस

मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पचेन्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को उम्र भर के मातम में बदल दिया है, क्योंकि महज 6 दिन बाद मोनू की शादी थी और घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं।

दौड़ लगाने निकला था मोनू, घर लौटी मौत की खबर जानकारी के अनुसार, मोनू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और सेना व पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता के लिए प्रतिदिन तड़के दौड़ लगाने जाता था। सोमवार सुबह भी वह करीब सवा तीन बजे घर से पानी की बोतल लेकर निकला था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रजवाहे की पुलिया के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। पास ही एक चाकू भी बरामद हुआ और युवक के हाथ की नस कटी हुई थी।

मुजफ्फरनगर: सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी हत्या के मामले में दोषमुक्त; कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सिसौली के पूर्व चेयरमैन यशपाल बंजी हत्या के मामले में दोषमुक्त; कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के परिजन, लगाया हत्या का आरोप मृतक के पिता शिवकुमार और परिजनों ने नई मंडी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव मिलने के बाद उन्हें मौके पर बुलाकर वस्तुस्थिति दिखाने के बजाय, आनन-फानन में पंचनामा भरकर शव को मर्चरी (पोस्टमार्टम हाउस) भिजवा दिया। पिता का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। घर में शादी की खुशियों के बीच मोनू आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाएगा, यह सवाल परिजनों को कचोट रहा है।

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग ये भी पढ़ें  मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

पुलिस की थ्योरी: सुसाइड या साजिश? सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक के बाएं हाथ की नस कटी हुई मिली है और मौके से ही चाकू बरामद हुआ है। हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल को भी खारिज नहीं कर रही है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'? ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

पुलिस अब घर से रजवाहे तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि सुबह सवा तीन बजे घर से निकलने के बाद मोनू के साथ रास्ते में क्या हुआ था और क्या कोई उसके साथ था। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।

 

Views: 1955

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर