नोएडा: लिफ्ट हादसों पर डीएम सख्त, 2 दिन में मांगी सभी लिफ्टों की कुंडली; नियम तोड़ने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट

डीएम मेधा रूपम की समीक्षा बैठक: अस्पताल, स्कूल और सोसायटियों में लिफ्ट रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्यवाही

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ऊंची इमारतों में आए दिन होने वाले लिफ्ट हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब बेहद सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 'उत्तर प्रदेश लिफ्ट एवं एस्केलेटर अधिनियम 2024' को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने साफ कर दिया कि लिफ्ट संचालन में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों को न केवल भारी जुर्माना भरना होगा, बल्कि उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।

2 दिन के भीतर देनी होगी पूरी सूची बैठक के दौरान डीएम ने सभी लिफ्ट मैनुफैक्चरिंग कंपनियों और सर्विस प्रोवाइडरों को कड़ा निर्देश दिया कि वे जनपद में स्थापित अपनी सभी लिफ्टों की विस्तृत सूची दो दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय और विद्युत सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर सोसायटियों, अस्पतालों, स्कूलों, होटलों और औद्योगिक भवनों में लगी लिफ्टों के रजिस्ट्रेशन और एएमसी (AMC) विवरण की सघन जांच की जाए।

दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'  ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

अत्यधिक शुल्क वसूलने पर भी कसेगा शिकंजा प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ सोसायटियों और उद्योगों से लिफ्ट रजिस्ट्रेशन और एएमसी के नाम पर कंपनियां अत्यधिक शुल्क वसूल रही हैं। इस पर डीएम ने सख्त हिदायत दी कि शुल्क नियमानुसार ही रखा जाए। यदि कोई कंपनी मनमाना पैसा वसूलती पाई गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा

लापरवाही की तो खैर नहीं: ब्लैकलिस्ट की तैयारी जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी लिफ्ट निर्माता कंपनी या एएमसी प्रोवाइडर द्वारा रखरखाव, संचालन या रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई, तो संबंधित फर्म को तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लिफ्ट एवं एस्केलेटर अधिनियम 2024 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग  ये भी पढ़ें  लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, एसडीएम जेवर दुर्गेश सिंह और सहायक निदेशक (विद्युत सुरक्षा) रमेश कुमार सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 54

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव