सम्भल में भीम आर्मी का प्रदर्शन, यूजीसी नियम लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सम्भल। सम्भल में बुधवार को भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी नियम लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें यूजीसी नियम को तत्काल लागू करने की मांग की गई। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

 

जिला संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि यूजीसी द्वारा बनाया गया यह नियम अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के हितों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि न्यायपालिका द्वारा इस नियम पर रोक लगाए जाने से इन वर्गों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और इससे वंचित समाज के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस नियम को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए।

दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम ये भी पढ़ें  दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम

राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि संगठन न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करता है, लेकिन साथ ही सरकार से अपेक्षा करता है कि वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उनका कहना था कि यूजीसी नियम लागू होने से समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षा और अवसरों में समान भागीदारी मिल सकेगी, जिससे सामाजिक संतुलन मजबूत होगा।

रामपुर: जेल की सलाखों के पीछे बिगड़ी आज़म खान की तबीयत, मुलाकात के बाद समर्थकों ने जताई गहरी चिंता ये भी पढ़ें  रामपुर: जेल की सलाखों के पीछे बिगड़ी आज़म खान की तबीयत, मुलाकात के बाद समर्थकों ने जताई गहरी चिंता

इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पुरोहित उर्फ रोहित, जिला सचिव गोपाल सागर, आशीष नेहरा, दीपक सागर, विकास सागर, आदेश सागर, अमित कुमार, हुमानू गौतम, दयानंद गौतम, नदीम मलिक, दिलशाद और सादिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और शहर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर ये भी पढ़ें  संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय