दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खुशियां मातम में बदल गईं। 21 फरवरी को जिस घर से पंकज कुशवाहा की बारात निकलनी थी, वहां से उसकी अर्थी उठी। शादी से महज पांच दिन पहले पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि पंकज रविवार को ही चिरगांव से अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौटा था और काफी सामान्य दिख रहा था। रात को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सोमवार सुबह जब घरवाले जागे तो पंकज अपने कमरे में नहीं था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर अंजनी माता मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ कागजात बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
मृतक के परिजनों ने इस आत्मघाती कदम के पीछे बेहद चौंकाने वाली वजह बताई है। उनका आरोप है कि पंकज अपनी मंगेतर और अपने ही एक करीबी दोस्त के बीच कथित संबंधों की जानकारी मिलने से गहरे मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि पंकज अक्सर अपनी मंगेतर से मिलने जाता था और अपने उस दोस्त को भी साथ ले जाता था, इसी दौरान उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मोबाइल रिकॉर्ड्स व बरामद दस्तावेजों के आधार पर मामले की तहकीकात की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां