सम्भल में शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग तेज, रमज़ान से पहले एएसआई मेरठ को भेजा गया प्रार्थना पत्र
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि पिछले वर्ष रमज़ान के दौरान एएसआई विभाग द्वारा मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट कराई गई थी, जिससे मस्जिद की भव्यता और सौंदर्य में काफी निखार आया था। लेकिन बीते एक वर्ष में वर्षा, धूल और मौसम के प्रभाव के कारण रंग-रोगन पूरी तरह फीका पड़ गया है और मस्जिद की दीवारों व संरचना की चमक कम हो गई है। वर्तमान स्थिति में मस्जिद का बाहरी स्वरूप प्रभावित हो रहा है, जिससे इसकी ऐतिहासिक गरिमा भी प्रभावित हो रही है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रमज़ान का पवित्र महीना निकट है और इस दौरान बड़ी संख्या में नमाज़ी शाही जामा मस्जिद में इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मस्जिद की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट कराना जरूरी है, ताकि नमाज़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके और मस्जिद अपने पुराने वैभव के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत कर सके। जफर अली एडवोकेट ने एएसआई अधिकारियों से अनुरोध किया है कि धार्मिक भावनाओं और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्य शुरू कराया जाए।
फिलहाल इस मांग को लेकर स्थानीय नमाज़ियों और शहरवासियों में भी चर्चा का माहौल है। अब सभी की निगाहें एएसआई मेरठ के निर्णय पर टिकी हैं कि विभाग कब तक मस्जिद के सौंदर्यीकरण को लेकर कदम उठाता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां