सहारनपुर: 17 साल बाद सरहद पार जाएगा पाकिस्तानी जासूस, फर्जी पहचान के सहारे भारत में बिछाया था साजिशों का जाल

सेना के संवेदनशील नक्शों के साथ पकड़े गए इकबाल भट्टी को कड़ी सुरक्षा में वाघा बॉर्डर भेजा गया; डिटेंशन सेंटर में पूरी हुई कागजी औपचारिकताएं

On

सहारनपुर। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और दुश्मन मुल्क के लिए जासूसी करने के दोषी एक पाकिस्तानी नागरिक को उसकी सजा पूरी होने के बाद सोमवार को वापस उसके देश रवाना कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे सहारनपुर से वाघा बॉर्डर ले जाया गया है, जहाँ से उसे पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया जाएगा। इस जासूस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे न केवल भारतीय पहचान हासिल कर ली थी, बल्कि वह करीब एक साल तक सहारनपुर के रिहायशी इलाके में छिपकर सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ जुटा रहा था। लंबी कानूनी प्रक्रिया और जेल की सजा काटने के बाद अब केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर उसे डिपोर्ट किया गया है।

जासूसी के इस मामले में दोषी ठहराए गए इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को सोमवार सुबह पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम उसे गोपनीय रूट से बॉर्डर के लिए लेकर रवाना हुई। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उसके जाने का समय और रास्ता पूरी तरह गुप्त रखा। अटाली (वाघा) बॉर्डर पर पहुँचने के बाद मंगलवार दोपहर तक उसे पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। 17 साल की सजा पूरी करने के बाद वह पिछले 11 महीनों से रिहा तो हो चुका था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण उसे सहारनपुर के डिटेंशन सेंटर में कड़ी निगरानी में रखा गया था।

रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी ये भी पढ़ें  रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी

घटनाक्रम के अनुसार, इकबाल भट्टी को 8 अगस्त 2008 को पंजाब पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से भारतीय सेना के बेहद संवेदनशील नक्शे बरामद हुए थे। जांच में खुलासा हुआ कि वह सहारनपुर के हकीकत नगर में 'देवराज सहगल' बनकर रह रहा था। उसने फर्जी वोटर आईडी, पैन कार्ड और राशन कार्ड तक बनवा लिए थे और इन्हीं के सहारे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता भी खुलवा लिया था। बैंक मैनेजर को शक होने पर 6 नवंबर 2008 को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुरक्षा कारणों से उसे सहारनपुर जेल के बजाय गौतमबुद्धनगर जिला जेल में रखा गया था, जहाँ उसने अपने जीवन के 17 साल बिताए।

सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट ये भी पढ़ें  सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

एएसपी मनोज यादव ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक शाहिद इकबाल भट्टी पर थाना सदर बाजार में चार मुकदमे दर्ज थे। सजा पूरी होने और गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद अब डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सोमवार को मेडिकल जांच के दौरान इकबाल ने मीडिया के सामने खुद को निर्दोष बताने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई साक्ष्यों और न्यायालय के आदेशों के आधार पर की गई है। इस जासूस की रवानगी के साथ ही सहारनपुर पुलिस और एलआईयू ने एक लंबी कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

Views: 185

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव