रमजान मुबारक! आसमान में दिखा चांद, कल यानी गुरूवार को होगा पहला रोजा

On

नयी दिल्ली। भारत के विभिन्न हिस्सों में रमजान का चांद नजर आ गया है, जिसके बाद विभिन्न कमेटियों ने घोषणा की है कि 19 फरवरी से रमजान का महीना शुरू होगा और देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ रोजों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। केंद्रीय दारुल कजा इमारत शरिया (बिहार, ओडिशा, झारखंड), लखनऊ की केंद्रीय चांद कमेटी फरंगी महल, जामा मस्जिद दिल्ली की केंद्रीय रुएत-ए-हिलाल कमेटी और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों ने चांद दिखने की पुष्टि की है।


दारुल उलूम देवबंद की केंद्रीय रुएत-ए-हिलाल कमेटी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद देश के अन्य हिस्सों से चांद दिखने की प्रामाणिक गवाहियां मिली हैं, जिसके आधार पर 19 फरवरी से पवित्र माह की शुरुआत का निर्णय लिया गया है।
इमारत शरिया फुलवारी शरीफ पटना के काजी अंजार आलम कासमी के अनुसार, पटना में मौसम साफ न होने के कारण चांद नहीं दिखा, लेकिन रांची, लोहरदगा, दरभंगा, गया और नवादा जैसे स्थानों से मिली विश्वसनीय सूचनाओं के बाद रमजान के आगाज का औपचारिक ऐलान कर दिया गया। जामा मस्जिद दिल्ली और शाही जामा मस्जिद फतेहपुरी की रुएत-ए-हिलाल कमेटियों ने भी बैठक के बाद पुष्टि की कि पहली रमजान 19 फरवरी, गुरुवार को होगी।

बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये ये भी पढ़ें  बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम: प्राइवेट स्कूलों की वित्तीय जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खातों का आडिट करने की मांग करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम: प्राइवेट स्कूलों की वित्तीय जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान और कजाखस्तान के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, एआई और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एआई इम्पैक्ट समिट के इतर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और कजाखस्तान...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान और कजाखस्तान के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, एआई और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

अहंकार से सावधान: मानव जीवन में विवेक, विनम्रता और आत्मचिंतन का महत्व

सुन्दरता, यौवन, कुल, धन-दौलत, विद्या और पदवी का अहंकार मनुष्य को भीतर ही भीतर जकड़ लेता है। अहंकार के वशीभूत...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार से सावधान: मानव जीवन में विवेक, विनम्रता और आत्मचिंतन का महत्व

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय