सम्भल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ सपा और सर्वसमाज का प्रदर्शन, रिलीज पर रोक की मांग
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि फिल्म के शीर्षक में यादव समाज का नाम जोड़कर जाति विशेष को निशाना बनाया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक है। उनका आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री में भी यादव समाज की छवि को नकारात्मक रूप में दर्शाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि फिल्म की अभिनेत्री के बयानों से संकेत मिलता है कि कहानी ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है, जिससे समाज में वैमनस्यता और कड़वाहट फैल सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने का काम करती हैं और किसी भी समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: भाजपा नेता के घर प्रेमिका ने दिया धरना, बोली- 8 साल शोषण किया, अब दूसरी शादी कर रहाइस विरोध प्रदर्शन में यादव समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज और अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फिल्म निर्माता और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
ये भी पढ़ें 65 लाख की टंकी… एक दिन भी नहीं चली! टेस्टिंग से पहले ही फटी, अब अपनी ही सरकार पर उठे सवालसर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने और शासन स्तर पर अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्माया हुआ है और सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां