सहारनपुर: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन मुस्तैद, 89 केंद्रों पर 66 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

सहारनपुर। जनपद में 18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शासन के कड़े रुख को देखते हुए परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सेक्टर मजिस्ट्रेटों से लेकर कक्ष निरीक्षकों तक की जवाबदेही तय कर दी गई है।

परीक्षार्थियों की संख्या में आई कमी

शंकराचार्य का मौलाना को करारा जवाब: 'योगी की मां हमारी मां हैं, उसे समझा लो' ये भी पढ़ें  शंकराचार्य का मौलाना को करारा जवाब: 'योगी की मां हमारी मां हैं, उसे समझा लो'

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष सहारनपुर जिले में कुल 66,732 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें हाईस्कूल के 35,795 और इंटरमीडिएट के 30,937 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार छात्र संख्या में 5,841 की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक कमी इंटरमीडिएट में देखी गई है, जहाँ 4,350 विद्यार्थी कम हुए हैं, जबकि हाईस्कूल में 1,491 विद्यार्थियों की कमी आई है। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिले भर में 89 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त ये भी पढ़ें  सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सुरक्षा घेरे में पहुंचे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा  ये भी पढ़ें  संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं जनपद में पहुंच चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की व्यक्तिगत निगरानी में इन संवेदनशील सामग्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। बोर्ड के मानकों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले प्रश्नपत्रों को संबंधित केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाया जाएगा। सामग्री की ढुलाई से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेटों की सीधी देखरेख में संपन्न होगी।

नकल रोकने के लिए मजिस्ट्रेटों को कमान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 35

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर