उप्र : एसआईआर में एक करोड़ 15 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम तेजी से चल रहा है। अब तक एक करोड़ 15 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। वहीं कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को 30 लाख, 9 फरवरी को 37 लाख, 13 फरवरी को 60 लाख, 14 फरवरी को 69 लाख , 15 फरवरी को 79 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है और 27 मार्च तक सुनवाई पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं के लिए सुनवाई को सुगम और सरल बनाने के लिए बीएलओ से कहा गया है कि वे नोटिस में सुनवाई का समय और स्थल का जरूर उल्लेख करें। इसी प्रकार यह भी निर्देश हैं कि बीएलओ मतदाता के घर जाकर नोटिस देंगे और अगर मतदाता उपलब्ध नहीं है तो उसके परिवार के 12 लोगों को नोटिस दे सकते हैं ताकि आसानी से संबंधित व्यक्ति तक पहुंच जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 4635 स्थानों पर 13161 अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं जबकि पहले यह संख्या कम थी। कई जिलों में सुनवाई का काम 90 फीसदी पूरा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नए नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 स्वीकार किए जा रहे हैं। इनमें 6 जनवरी से 17 फरवरी तक 54 लाख फार्म आ चुके हैं। इनमें पुरुषों के 27 लाख 614 और महिलाओं के 27 लाख 20 हजार 320 हैं। अगर अब तक जमा हुए फार्म 6 की बात करें तो कुल फार्म 70 लाख 39 हजार 428 हैं। इनमें पुरुष ज्यादा हैं। विभाग का विशेष फोकस महिला और युवा मतदाताओं पर है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग से 9,11,779 फार्म 6 प्राप्त हुए हैं।
ये भी पढ़ें महाराष्ट्र: टीपू सुल्तान विवाद पर भाजपा नेता ने कहा, 'उद्धव सेना अब पूरी तरह सोनिया सेना बनी'इसी प्रकार सूची से नाम कटवाने के लिए जमा होने वाले फार्म 7 के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी से 17 फरवरी तक एक लाख 40 हजार 425 फार्म जमा हुए हैं। इनमें पुरुषों के फार्म 84 हजार 667 और महिलाओं के 55 हजार 752 फार्म जमा हुए हैं। अगर 27 अक्टूबर से 17 फरवरी तक की संख्या लें तो एक लाख 89 हजार 168 फार्म जमा हुए हैं। इनमें पुरषों के एक लाख 12 हजार 994 फार्म हैं जबकि महिलाओं के फार्म 76 हजार 866 फार्म हैं। उन्होंने बताया कि खुद अपना नाम कटवाने के लिए 70 हजार 865 लोगों ने फार्म 7 जमा किया है। छह जनवरी से 16 फरवरी तक केवल 4336 लोगों के नाम काटे गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दूसरों के द्वारा फार्म 7 जमा कर नाम कटवाए जाने के आरोपों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाबागंज, प्रतापगढ, सकलडीहा, भोजीपुरा बरेली, बलिया, विधूना, अयोध्या, मैनपुरी की जिक्र किया। इन सभी जगह जांच की गई ताे कहीं भी त्रुटि नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल के लोग मिले और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया है।
चुनाव आयोग अधिकारियों को देगा प्रशिक्षण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि एसआईआर में लगे कुछ बीएलओ व उनसे ऊपर के अधिकारियों को ट्रेनिंग नहीं दी जा सकी है। ऐसे सभी अधिकारियों को भी जल्द ट्रेनिंग दी जाएगी। इनमें कुछ जिला निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न जिलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शामिल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां