महाराष्ट्र: टीपू सुल्तान विवाद पर भाजपा नेता ने कहा, 'उद्धव सेना अब पूरी तरह सोनिया सेना बनी'

On

 मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने के बाद से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामकदम ने कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना-यूबीटी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से उद्धव की सेना अब सोनिया सेना बन चुकी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राम कदम ने कहा, "अगर स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे जीवित होते, तो जिस प्रकार का बयान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया है, खुद अपने जूते या चाबुक से उसका समाचार लेते। लेकिन बाला साहेब की विचारधारा पूरी तरह राहुल गांधी के चरणों में रखने वाले उद्धव ठाकरे और उनके समस्त नेता चुप बैठे हैं।"

कोयंबटूर में मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी  ये भी पढ़ें  कोयंबटूर में मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग ये भी पढ़ें  श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग

भाजपा विधायक ने सवाल किया, "क्या कारण है? हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनने का ढोंग करने वाले उद्धव ठाकरे, जब छत्रपति शिवाजी महाराज का कांग्रेस की नेता अवमानना कर रहे हैं, तो आप बोल क्यों नहीं रहे? क्या यह आपका हिंदुत्व है? कहां खो गया तुम्हारा हिंदुत्व? यह पूरी तरह से उद्धव की सेना अब सोनिया सेना बनी है, यह फिर एक बार सिद्ध हो गया।" आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर राम कदम ने कहा, "हम भारतीय टीम का जितना अभिनंदन करें, उतना कम है। क्योंकि जब भी मैच होता है, भारतीय टीम साहस और शौर्य के साथ बड़ी ईमानदारी और लगन के साथ मैच जीतती है।"

UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर ये भी पढ़ें  UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर

भाजपा विधायक राम कदम ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 पर कहा, "जिस प्रकार से पूरे विश्व में एआई के कारण आने वाले भविष्य के कई अवसर निर्माण हो रहे हैं, उसको लेकर आज उस सम्मेलन को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां उपस्थित होंगे और इस एआई की नई तकनीक का व्यापार जगत में, शिक्षा जगत में और आरोग्य जगत में किस प्रकार से उपयोग हो सकता है, इस पर सभी महानुभाव विचार करेंगे व इस विषय को आगे बढ़ाएंगे।" उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य डाटा और एआई का है। इसलिए भविष्य को सही समय पर भांप लेना एक उत्तम नेता की पहचान होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया की ताकत को बहुत पहले ही समझ लिया था। अब एआई की ताकत भी वे समझ चुके हैं। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें

वेबसाइट: www.royalbulletin.in

Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव