उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज, पुष्पवर्षा व तिलक से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत

On

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा और तकनीकी निगरानी के बीच शुरू हो गईं। राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा, तिलक और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

प्रथम पाली में हाईस्कूल का हिंदी प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। सुबह सवा सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। राजधानी लखनऊ के काली चरण इंटर कॉलेज, जुबिली इंटर कॉलेज और जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने जियामऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्राओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।

मेरठ में दिनदहाड़े दबंगई! दुकानों में घुसकर व्यापारियों से मारपीट, CCTV में कैद वारदात ये भी पढ़ें  मेरठ में दिनदहाड़े दबंगई! दुकानों में घुसकर व्यापारियों से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बिना तनाव और भय के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। उन्होंने सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुचिता सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेशभर में परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंडलीय और जनपदीय सचल दल गठित किए गए हैं। प्रदेश के कई जनपदों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि कई परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई को सक्रिय रखा गया है तथा अति संवेदनशील केंद्रों का दिन में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। रिकॉर्डरयुक्त दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम 24×7 निगरानी में हैं और लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है।

संभल: वंदे मातरम अनिवार्य करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का तीखा प्रहार, इसे मुख्य मुद्दों से भटकाव बताया ये भी पढ़ें  संभल: वंदे मातरम अनिवार्य करने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का तीखा प्रहार, इसे मुख्य मुद्दों से भटकाव बताया

लखनऊ में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि राज्य स्तर पर भी कंट्रोल सेंटर से सभी 75 जनपदों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए राज्य स्तरीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के कंट्रोल रूम भी सक्रिय हैं। नकल पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान प्रदेश में लागू उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत प्रश्नपत्र निर्माण, वितरण और मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। उत्तर पुस्तिकाओं में विशेष सुरक्षा फीचर और रिजर्व प्रश्नपत्रों को डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा गया है। सीतापुर जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहले दिन हाईस्कूल हिंदी परीक्षा में विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों को तिलक लगाकर प्रवेश दिया गया। हालांकि कुछ केंद्रों पर प्रारंभिक समय में सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति की शिकायत भी सामने आई। राजधानी लखनऊ में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

देवबंद में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में वांछित आरोपी अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार ये भी पढ़ें  देवबंद में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में वांछित आरोपी अब्दुल रज्जाक गिरफ्तार

यहां 121 केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और हजारों कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। प्रशासन का कहना है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित, पारदर्शी और सख्त निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस वर्ष प्रदेशभर में आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 53,37,778 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जो अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज पर सदन में भिड़े सत्तापक्ष और विपक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को प्रदेश भर में मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज पर सदन में भिड़े सत्तापक्ष और विपक्ष

शादी में ‘पैसों की बारिश’! दुल्हन पर उड़ाए गए 8.5 करोड़ रुपये, नोटों से भर गया मंडप

      भारतीय शादियों में शानो-शौकत और भव्यता कोई नई बात नहीं… लेकिन इस बार जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
शादी में ‘पैसों की बारिश’! दुल्हन पर उड़ाए गए 8.5 करोड़ रुपये, नोटों से भर गया मंडप

मेरठ में थाना किठौर पुलिस की मुठभेड़, गोतस्कर घायल और मांस व हथियार बरामद

मेरठ। थाना किठौर पुलिस और गोतस्कर के बीच हुई मुठभेड में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी है। जिससे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में थाना किठौर पुलिस की मुठभेड़, गोतस्कर घायल और मांस व हथियार बरामद

मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच छात्रों ने दी परीक्षा

मेरठ। आज बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरूआत हो गई है। परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंचे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच छात्रों ने दी परीक्षा

मेरठ में डिस्कॉम मुख्यालय में जन-सुनवाई, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन में सम्भव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिस्कॉम मुख्यालय में जन-सुनवाई, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज पर सदन में भिड़े सत्तापक्ष और विपक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को प्रदेश भर में मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज पर सदन में भिड़े सत्तापक्ष और विपक्ष

मेरठ में थाना किठौर पुलिस की मुठभेड़, गोतस्कर घायल और मांस व हथियार बरामद

मेरठ। थाना किठौर पुलिस और गोतस्कर के बीच हुई मुठभेड में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी है। जिससे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में थाना किठौर पुलिस की मुठभेड़, गोतस्कर घायल और मांस व हथियार बरामद

मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच छात्रों ने दी परीक्षा

मेरठ। आज बुधवार से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरूआत हो गई है। परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंचे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच छात्रों ने दी परीक्षा

मेरठ में डिस्कॉम मुख्यालय में जन-सुनवाई, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन में सम्भव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिस्कॉम मुख्यालय में जन-सुनवाई, बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

सर्वाधिक लोकप्रिय