विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

सपा की विधायक रागिनी सोनकर ने शायरी पढ़ते हुए सरकार पर हमला बोला

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को मिला।समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर ने शायरी पढ़ते हुए सरकार पर हमला बोला तो मंत्री गुलाबो देवी ने उसका जवाब दिया। रागिनी सोनकर ने एडेड स्कूलों में विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार विज्ञान के शिक्षक क्यों उपलब्ध नहीं करा पा रही है और जो प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनकी भर्तियां कब तक की जाएंगी। इस पर जवाब देते हुए मंत्री गुलाबो देबी ने भी शायरी के अंदाज में पलटवार किया। उन्होंने कहा, “जानकर अंजान बने, ये कुछ और बात है, इनको मालूम न हो ये और बात है। सूर्य की किरणें कितनी भी चमचमाएं, लेकिन सागर को सुखा नहीं सकतीं।” मंत्री ने संकेत दिया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत' ये भी पढ़ें  ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि ये भी पढ़ें  टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि


इसी दौरान सपा विधायक सचिन यादव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की शोभायात्राओं पर रोक लगाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने धर्म की स्वतंत्रता का सवाल खड़ा करते हुए कहा कि शोभायात्राओं के लिए पुलिस रजिस्टर में प्रविष्टि कराकर अनुमति दिए जाने की स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी 2.0 कार्यकाल में धरना-प्रदर्शन और जुलूस आदि के लिए शासनादेश जारी किया गया है। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्पष्ट नियम बनाए गए हैं और उन्हीं के तहत अनुमति दी जाती है।

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति ये भी पढ़ें  कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

 

सदन में विधायक पल्लवी पटेल ने उच्च शिक्षा से जुड़ा सवाल उठाया। उन्होंने विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मेडिकल लीव दिए जाने की व्यवस्था पर जानकारी मांगी। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाओं का विवरण साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय अलग-अलग प्रशासनिक इकाइयां हैं, इसलिए दोनों के शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाएं समान हों, यह आवश्यक नहीं है।

Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर