शादी में ‘पैसों की बारिश’! दुल्हन पर उड़ाए गए 8.5 करोड़ रुपये, नोटों से भर गया मंडप
भारतीय शादियों में शानो-शौकत और भव्यता कोई नई बात नहीं… लेकिन इस बार जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया। एक पंजाबी परिवार की शादी में दुल्हन पर करोड़ों रुपये बरसाए गए — वो भी हजारों नहीं, लाखों नहीं… बल्कि करीब 8.5 करोड़ रुपये उड़ाई जाने की बात कही जा रही है !बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान परिवार के लोग बैगों में भरकर नकदी लेकर आए। इसके बाद रस्म के बीच ही नोटों से भरे बैग खोले गए और दूल्हा-दुल्हन के ऊपर जमकर पैसे उड़ाए गए।
ये भी पढ़ें यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिलामौके पर मौजूद लोग इस नज़ारे को देखकर हैरान रह गए — मंडप में हर तरफ सिर्फ नोट ही नोट दिखाई दे रहे थे, मानो सचमुच “पैसों की बारिश” हो रही हो।इस अनोखी रस्म का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे परिवार की दौलत और खुशी का प्रदर्शन बता रहे हैं, तो कुछ इसे फिजूलखर्ची और दिखावे की पराकाष्ठा कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि मात्र अफवाह है करोड़ों नहीं लाखों उड़ाए गए थे सच क्या है यह यह तो नोटों की काउंटिंग के बाद ही पता चलेगा
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां