जौनपुर में मतदाताओं के नाम कटने के विराेध में प्रदर्शन, एडीएम कर रहे जांच

On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित केराकत तहसील क्षेत्र के मुर्की गांव में एक मतदाता की ईपिक संख्या का कथित दुरुपयोग कर प्रारूप-7 के माध्यम से 146 मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए आवेदन जमा किया गया। ग्रामीणाें के विराेध के बाद एडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

मुर्की निवासी सुमैया बानो पत्नी मोहम्मद अफसर ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उनकी वोटर आईडी संख्या का गलत इस्तेमाल करते हुए ग्राम पंचायत की भाग संख्या 138 व 139 से 146 मतदाताओं को स्थायी रूप से स्थानांतरित दर्शाकर नाम विलोपन का आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया गया। जबकि निर्वाचन नामावली के भाग संख्या 139, क्रम संख्या 103 पर उनका नाम विधिवत दर्ज है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताते हुए प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये ये भी पढ़ें  बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपये

मामला सामने आने पर गांव में हलचल बढ़ गई। प्राथमिक विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर नाम कटने का विरोध करते दिखाई दिए। जांच के दौरान फॉर्म-7 पर अंकित ईपिक संख्या, मोबाइल नंबर और आवेदक का नाम अलग-अलग व्यक्तियों का पाया गया, जिससे संदेह और गहरा गया। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ द्वारा सोमवार को नाम कटने की सूचना दी गई, जबकि अभिस्वीकृति रसीद पर एक फरवरी की तिथि अंकित है।

महाराष्ट्र: टीपू सुल्तान विवाद पर भाजपा नेता ने कहा, 'उद्धव सेना अब पूरी तरह सोनिया सेना बनी' ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: टीपू सुल्तान विवाद पर भाजपा नेता ने कहा, 'उद्धव सेना अब पूरी तरह सोनिया सेना बनी'

फॉर्म पर दर्ज आवेदक पांचू राम ने भी अपने नाम के उपयोग से अनभिज्ञता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविस्ता ने बताया कि सूची में उनके पिता का नाम भी शामिल है। संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर व्यक्ति ने नंबर के दुरुपयोग की बात कही।

सुलतानपुर में खूनी इश्क: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट ये भी पढ़ें  सुलतानपुर में खूनी इश्क: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

इस संबंध में बीएलए-1 संजय पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-7 आपत्ति दर्ज करने का माध्यम है, जिसके बाद सत्यापन किया जाता है। सही पाए जाने पर नाम नहीं काटा जाता। इस मामले में बुधवार को एडीएम एफआर परमानंद झा ने बताया कि मामला सामने आया है पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का करने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस मामले को लेकर सपा और कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार ऐसे मामले को लेकर चुनाव आयोग से और जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

MP Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी ताकत 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान नए मेडिकल कॉलेज और 3850 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026 27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने का बड़ा फैसला लिया...
मध्य प्रदेश 
MP Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी ताकत 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान नए मेडिकल कॉलेज और 3850 पदों पर भर्ती

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मुजफ्फरनगर, तेज धमाके में उड़ी छत, लाखों का सामान राख

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहबुद्दीनपुर रोड पर मंगलवार देर रात हुए गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मुजफ्फरनगर, तेज धमाके में उड़ी छत, लाखों का सामान राख

उत्तर प्रदेश

बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की मटसेना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाईस्कूल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

सर्वाधिक लोकप्रिय