पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की मटसेना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रक से धान की भूसी के बीच तस्करी को बिहार जा रही एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से अन्तरराज्यीय दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के क्रम में थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना मटसेना, प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रेम शंकर पाण्डेय पुलिस टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना पर दो अभियुक्त राजस्थान निवासी सवाई सिंह, गणनीर खां को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सर्विस रोड दतावली अण्डरपास थाना क्षेत्र मटसेना से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ट्रक से भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक समेत माल को जब्त कर लिया।
ये भी पढ़ें मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापनएएसपी ने बताया कि अभियुक्तगण पंजाब से शराब ले जाकर आर्थिक लाभ के लिए बिहार में तस्करी करते हैं। बिहार में शराब बंदी के कारण अधिक मुनाफा कमाते हैं। ट्रक को चेक किया तो ट्रक के आगे की तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी है। ट्रक पर पीछे की तरफ पीले रंग की नंबर प्लेट पर काले रंग से (सीजी 07 सीजी 5553) अंकित है। तस्कर ट्रक में धान की भूसी के बीच शराब को छिपाकर ले जा रहे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक है। पुलिस सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां