गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप: स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में बढ़ी दहशत
मीरजापुर। जिगना क्षेत्र के डंगहर गांव स्थित गंगा घाट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डुबकी लगाने पहुंचे लोगों ने पानी के किनारे करीब तीन फीट लंबा मगरमच्छ देखा। अचानक मगरमच्छ नजर आते ही घाट पर मौजूद श्रद्धालु सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।
देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और कौतूहलवश बड़ी संख्या में लोग घाट पर जुट गए। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान कृष्ण जीत सिंह ने वन विभाग को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया।
वन दरोगा अवधेश यादव ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को वन क्षेत्र के किसी सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जाएगा, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद घाट पर कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां