चिकित्सा जगत में AI का क्रांतिकारी कदम: AIIMS और फ्रांस मिलकर करेंगे भविष्य की बीमारियों का समाधान

भारत-फ्रांस स्वास्थ्य सहयोग के तहत एम्स में 'इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ' का शुभारंभ

On

नयी दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भारत और फ्रांस के बीच स्वास्थ्य सेवा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करते हुए बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अत्याधुनिक केंद्र "इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर एआई इन हेल्थ (आईएफ-सीएआईएच)" का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

 

जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात ये भी पढ़ें  जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात

रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए ये भी पढ़ें  रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री मैक्रों के बीच मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एम्स में विशेष केंद्र खोलने से संबंधित निर्णय किया गया था।यह केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शोध, चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा संबंधी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे जटिल स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान तकनीक की मदद से किया जा सके। केंद्र सरकार के अनुसार, यह पहल भारत-फ्रांस डिजिटल हेल्थ सहयोग का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और भारत को तकनीक-सक्षम, समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु ये भी पढ़ें  नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

 

मैक्रों ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारत और फ्रांस को विश्वसनीय और स्वायत्त एआई क्षमता विकसित करनी चाहिए ताकि तकनीकी विकास सीमित वैश्विक शक्तियों पर निर्भर न रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग मानवता की सेवा के लिए होना चाहिए और इसके लिए एल्गोरिदम में पारदर्शिता, बच्चों की सुरक्षा तथा भाषाई-सांस्कृतिक विविधता का संरक्षण सुनिश्चित करना आवश्यक है।

 

नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र वैश्विक स्वास्थ्य में एआई आधारित समाधानों को बढ़ावा देगा और दोनों देशों की विशेषज्ञता को जोड़कर मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे चिकित्सा अनुसंधान, रोग निदान और उपचार पद्धतियों में नए अवसर पैदा होंगे।

 

यह उद्घाटन एम्स में आयोजित उच्चस्तरीय शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक सम्मेलन 'रेंकोंत्रे यूनिवर्सितेयर ए सिएंटिफिक दे ओ-निवो (आरयूएसएच -2026)' के दौरान हुआ, जिसका समन्वय फ्रांसीसी दूतावास ने किया। सम्मेलन में "इंडो-फ्रेंच फोरम: एआई इन ब्रेन हेल्थ एंड ग्लोबल हेल्थकेयर" विषयक विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें दोनों देशों के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, नीति-निर्माताओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

 

 

 

यह केंद्र एम्स नई दिल्ली, सोरबोन विश्वविद्यालय और पेरिस ब्रेन इंस्टीट्यूट के बीच हुए संयुक्त समझौता ज्ञापन के तहत स्थापित किया गया है।

 

 

 

इसमें आईआईटी दिल्ली तथा फ्रांस के अन्य प्रमुख संस्थानों का शैक्षणिक सहयोग भी शामिल है। इस पहल के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मस्तिष्क स्वास्थ्य, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों, डिजिटल हेल्थ और एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य डेटा के जिम्मेदार उपयोग, क्षमता निर्माण और छात्र-शोधकर्ता आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर भी काम होगा।

 

आरयूएसएच-2026 के दौरान मैक्रों ने युवा भारतीय नवोन्मेषकों प्रियंका दास राजकाकाती और मनन सूरी के साथ "कृत्रिम बौद्धिकता पर विशेष संवाद" भी किया, जिसमें युवाओं की भूमिका, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में भारत-फ्रांस साझेदारी के प्रमुख आयामों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।

 

 

 

सरकार के अनुसार, यह पहल शोध, नवाचार और कौशल विकास को गति देने के साथ-साथ छात्रों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाएगी तथा भारत और विश्व के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

 

तिवारी, मधुकांत

वार्ता

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम: प्राइवेट स्कूलों की वित्तीय जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खातों का आडिट करने की मांग करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम: प्राइवेट स्कूलों की वित्तीय जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान और कजाखस्तान के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, एआई और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एआई इम्पैक्ट समिट के इतर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और कजाखस्तान...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान और कजाखस्तान के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात, एआई और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

अहंकार से सावधान: मानव जीवन में विवेक, विनम्रता और आत्मचिंतन का महत्व

सुन्दरता, यौवन, कुल, धन-दौलत, विद्या और पदवी का अहंकार मनुष्य को भीतर ही भीतर जकड़ लेता है। अहंकार के वशीभूत...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार से सावधान: मानव जीवन में विवेक, विनम्रता और आत्मचिंतन का महत्व

दैनिक राशिफल- 19 फरवरी 2026, गुरुवार

मेष- आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग हैं। आमदनी में वृद्घि...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 फरवरी 2026, गुरुवार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय