नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

अमरनाथ की तर्ज पर शुद्ध बर्फ से किया गया शिवलिंग का निर्माण; हनुमान मंदिर में जलाभिषेक के लिए भोर से ही लगी भक्तों की लंबी कतारें

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को पूरा जनपद 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। भोर के 4 बजे से ही शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा, जहां श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी कड़ी में नोएडा के सेक्टर-11 स्थित हनुमान मंदिर में एक विशेष और अनूठा आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यहाँ पहली बार बाबा बर्फानी की भव्य प्रतिमा और हिम शिवलिंग के दर्शन का आयोजन किया गया।

पहली बार हुआ 'हिम शिवलिंग' का भव्य निर्माण

दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'  ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अमरनाथ की तर्ज पर शुद्ध बर्फ से शिवलिंग का निर्माण किया गया था। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए सुबह 8:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। आयोजन समिति के अनुसार दर्शन का समय दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन शिव भक्तों के अपार उत्साह और बढ़ती संख्या को देखते हुए यह सिलसिला दोपहर बाद तक निरंतर चलता रहा।

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी ये भी पढ़ें  IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

शिव-शक्ति के मिलन पर झूम उठे श्रद्धालु

गाजियाबाद: वेव सिटी में रखी गई प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव, कॉर्पोरेट ऑफिस जैसी सुविधाओं से होगा लैस ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: वेव सिटी में रखी गई प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव, कॉर्पोरेट ऑफिस जैसी सुविधाओं से होगा लैस

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज शिव-पार्वती के शुभ विवाह का अत्यंत पावन दिन है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि लोगों में अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति कितनी अगाध श्रद्धा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु खुशी से झूमते नजर आए। सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और आरडब्ल्यूए की टीम मुस्तैद रही। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रणजीत पांडेय | जिला प्रभारी।  गौत्तम बुद्धनगर  Picture

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार  रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।

'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव