हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर बड़ी चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सिंचाई विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में घुसकर करीब 5 लाख रुपये नकद, लगभग 400 ग्राम सोने और करीब 2 किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुनील जौहरी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। अधिकारी परिवार सहित 17 फरवरी को शाहजहांपुर गए हुए थे। घर पर ताला बंद था। उसी रात ताला तोड़कर चोरी की गई। 18 फरवरी को पड़ोसियों की सूचना पर जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला।
पीड़ित की तहरीर के मुताबिक चोर 35 चांदी के सिक्के, लगभग 2 किलो चांदी के जेवर, सोने के तीन हार, छह अंगूठियां, तीन झुमकियां, चार जोड़ी कंगन (कुल लगभग 400 ग्राम सोना) और हाल ही में बेटी की शादी से जुड़े करीब 5 लाख रुपये नकद ले गए। उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को ही घर में शादी हुई थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां