यूपी में फर्जी वोटों पर सर्जिकल स्ट्राइक: SIR प्रक्रिया के तहत 3.23 करोड़ नोटिस, 27 फरवरी तक होगी सुनवाई

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अपडेट और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को बताया कि व्यापक स्तर पर जारी नोटिसों की तामील और सुनवाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 6 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में नो-मैपिंग से संबंधित 1 करोड़ 4 लाख तथा तार्किक विसंगतियों से संबंधित 2 करोड़ 22 लाख मतदाताओं सहित कुल 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं।

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू ये भी पढ़ें  तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा ये भी पढ़ें  जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

इनमें से अब तक 3 करोड़ 23 लाख नोटिस निर्गत किए जा चुके हैं, जो इस महाअभियान की प्रगति को दर्शाता है। नोटिसों में से 1 करोड़ 58 लाख से अधिक नोटिस संबंधित मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा प्राप्त कराए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 90 लाख मामलों में अधिसूचित अधिकारियों द्वारा सुनवाई भी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन विभाग का दावा है कि शेष मामलों में भी सुनवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है और इसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस व्यापक प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेशभर में कुल 13,161 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और 12,758 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) शामिल हैं।

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

उन्होंने कहा कि एसआईआर की शुरुआत में प्रदेश में केवल 2,042 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यरत थे। इसके बाद अधिसूचना दिनांक 30 दिसंबर 2025 के माध्यम से 6,948 एईआरओ और 13 फरवरी 2026 की अधिसूचना के तहत 3,768 अतिरिक्त एईआरओ की नियुक्ति की गई, जिससे सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया को गति मिली है। नवदीप रिणवा ने कहा कि वर्ष 2003 के एसआईआर से मैपिंग न होने के कारण 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित जन्मतिथि और/या जन्मस्थान से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, तार्किक विसंगतियों से जुड़े 2.22 करोड़ मतदाताओं को केवल संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि मतदाता निर्धारित तिथि पर स्वयं उपस्थित होकर अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है, ताकि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन सुनिश्चित की जा सके। 27 फरवरी तक चलने वाली इस सुनवाई के बाद 6 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी।

Views: 51

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव