लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मालगाड़ी से टकराया ट्रैक्टर
सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बुधवार को लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर ईंट से लदा एक ट्रैक्टर मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण करीब सवा घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा।
यह घटना बुधवार सुबह लगभग 10:43 बजे थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर परशुरामपुर में पोल नंबर 887/22 और 887/24 के बीच हुई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने दूर से ही ट्रैक्टर को देखकर उसकी गति धीमी कर दी थी, जिससे एक बड़ी और अप्रिय दुर्घटना होने से बच गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। रेलवे पुलिस के अनुसार, मालगाड़ी के इंजन का आगे का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मालगाड़ी सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक ट्रैक पर रुकी रही, जिसके बाद ट्रैक खाली कराकर उसे आगे रवाना किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रैक्टर ट्रॉली कोइरीपुर से ईंट लादकर शेरपुर परशुरामपुर ले जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस और थाना कोतवाली चांदा से सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव तथा सब इंस्पेक्टर अजय यादव मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हो गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां