प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

On

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को पचहत्तर हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में यह रकम मांगी थी।

रंगे हाथों गिरफ्तारी और हाई वोल्टेज ड्रामा

मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार ये भी पढ़ें  मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार

एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को मंगलवार दोपहर थाने में ही उस वक्त दबोच लिया, जब वह पीड़ित पक्ष से पैसे ले रहा था। पकड़े जाने पर इंस्पेक्टर ने पहले अपने पद का रौब दिखाया, लेकिन जब टीम उसे खींचकर ले जाने लगी, तो वह गिड़गिड़ाने लगा। उसने यह कहते हुए रहम की गुहार लगाई कि "छोड़ दो, बर्बाद हो जाऊंगा, स्टाफ का मामला है"। गिरफ्तारी के बाद उसे लिखा-पढ़ी के लिए घूरपुर थाने ले जाया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर सदन में संग्राम! सपा विधायक और मंत्री आमने-सामने, विधानसभा में जोरदार हंगामा ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य सेवाओं पर सदन में संग्राम! सपा विधायक और मंत्री आमने-सामने, विधानसभा में जोरदार हंगामा

मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगी थी घूस

मेरठ में दिनदहाड़े दबंगई! दुकानों में घुसकर व्यापारियों से मारपीट, CCTV में कैद वारदात ये भी पढ़ें  मेरठ में दिनदहाड़े दबंगई! दुकानों में घुसकर व्यापारियों से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

यह पूरा मामला नवंबर माह में दर्ज हुए एक मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें भदोही निवासी संतोष कुमार दुबे पर सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप था। संतोष का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने जांच के दौरान जानबूझकर उनका नाम मुकदमे में जोड़ दिया था और नाम हटाने के बदले पहले भी पैसे ले चुका था। हाल ही में जब पीड़ित महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसने गलतफहमी में मुकदमा लिखाया था, तो यह तय हो गया था कि मामले में फाइनल रिपोर्ट लगेगी। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए इंस्पेक्टर ने पचहत्तर हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की थी।

पुराना रहा है विवादों से नाता

गिरफ्तार इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर मूल रूप से वाराणसी के सारनाथ का निवासी है और वर्ष 2012 में दरोगा से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बना था। प्रयागराज में तैनाती के दौरान उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह खुल्दाबाद और शाहगंज थाने का भी प्रभारी रह चुका है, जहां से शिकायतों के आधार पर उसे हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था। करीब छह महीने पहले ही उसे बारा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर बड़ी चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सिंचाई विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरों ने बड़ी वारदात को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर बड़ी चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

नोएडा पुलिस ने 47 किलो अवैध गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया

नोएडा। नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से गांजा बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने 47 किलो अवैध गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया

नोएडा: 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मुफ्त निपटान के लिए आम जनता को आमंत्रित

नोएडा ।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उप्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मुफ्त निपटान के लिए आम जनता को आमंत्रित

राममंदिर दर्शनार्थियों को दिखाए जाएंगे श्रीराम जन्मभूमि मुकदमे के साक्ष्य: नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राममंदिर दर्शनार्थियों को दिखाए जाएंगे श्रीराम जन्मभूमि मुकदमे के साक्ष्य: नृपेंद्र मिश्र

देवबंद में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक: स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सहारनपुर। देवबंद नगर के मोहल्ला पठानपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बच्चों का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक: स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश

हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर बड़ी चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सिंचाई विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरों ने बड़ी वारदात को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर बड़ी चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

राममंदिर दर्शनार्थियों को दिखाए जाएंगे श्रीराम जन्मभूमि मुकदमे के साक्ष्य: नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राममंदिर दर्शनार्थियों को दिखाए जाएंगे श्रीराम जन्मभूमि मुकदमे के साक्ष्य: नृपेंद्र मिश्र

देवबंद में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक: स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सहारनपुर। देवबंद नगर के मोहल्ला पठानपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बच्चों का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक: स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सहारनपुर में डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

सहारनपुर (चिलकाना)।डंपर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। गांव पंचकुआ निवासी बिंटू पठेड बाजार से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय