मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार

मुण्डाली पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई; 4 शातिर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

मेरठ। सोशल मीडिया के जरिए सस्ते दामों पर हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन का सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का मेरठ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना मुण्डाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस और i4c पोर्टल की मदद से जाल बिछाकर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सलमान, सलीम, मतलूब और जीशान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, कई फर्जी सिम कार्ड और ठगी के लिए सैंपल के तौर पर रखा गया डेकोरेशन का सामान भी बरामद किया है।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर बुना जाता था ठगी का जाल

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए ठगी के तरीके का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी आईडी बनाते थे। इन आईडी पर वे सुंदर हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन के सामानों की फोटो लगाकर उन्हें बाजार से काफी कम दामों पर उपलब्ध कराने का विज्ञापन देते थे। जब कोई ग्राहक कम कीमत के लालच में उनसे संपर्क करता, तो वे उसे विश्वास में लेकर ऑनलाइन पेमेंट (एडवांस) जमा करा लेते थे। पैसा मिलने के बाद आरोपी ग्राहक का नंबर ब्लॉक कर देते थे और सामान कभी नहीं भेजते थे।

एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई ये भी पढ़ें  एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई

i4c पोर्टल और सर्विलांस की मदद से दबोचे गए आरोपी

साइबर सेल ने बताया कि ठगी के शिकार हुए लोगों द्वारा दी गई शिकायतों और आई4सी (i4c) पोर्टल पर दर्ज डाटा की मदद से इन ठगों को ट्रैक किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक देश के किन-किन राज्यों में कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है और इनके बैंक खातों में ठगी की कितनी रकम जमा है।

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर! ये भी पढ़ें  SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों और अत्यधिक सस्ते सामान के लालच में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरूर करें।

Views: 78

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते आशीष राय की उस याचिका पर सुनवाई...
Breaking News  राष्ट्रीय 
   उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर के खतौली में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी: हैवान को पुलिस ने 'लंगड़ा' कर दबोचा

खतौली। नगर की कोतवाली पुलिस ने डेढ़ वर्ष की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले एक दुराचारी को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी: हैवान को पुलिस ने 'लंगड़ा' कर दबोचा

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर