देवबंद में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक: स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सहारनपुर। देवबंद नगर के मोहल्ला पठानपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बच्चों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। मंगलवार को स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नौगजा पीर कॉलोनी निवासी जावेद के दो पुत्र जयान (छह वर्ष) और फवाज (आठ वर्ष) सुबह अपने स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वे घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, घात लगाकर बैठे आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने छह वर्षीय जयान को बुरी तरह झपट लिया और काटकर लहुलुहान कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े मोहल्लेवासियों ने बामुश्किल कुत्तों को भगाकर मासूम की जान बचाई।

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप ये भी पढ़ें  आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

मोहल्ले के निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ ही दिनों के भीतर ये कुत्ते करीब छह बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं। कुत्तों के खूंखार होने के कारण अब लोग दिन-रात पहरा देने को मजबूर हैं ताकि अपने बच्चों की हिफाजत कर सकें। मोहल्ले में इस कदर खौफ है कि बड़ों ने भी अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया है।

UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर ये भी पढ़ें  UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर

पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों ने नगरपालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इन आदमखोर हो चुके कुत्तों को तुरंत पकड़वाया जाए। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल  ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

 

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने डाटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती देने वाली एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित लालूखेड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2'(एमपीएल-2) केखिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना । बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उत्तर प्रदेश

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम