बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, जिसमें ग्राहकों के सामने बाकायदा लड़कियों की परेड कराकर रेट तय किए जा रहे थे. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर एक महिला कर्मचारी ग्राहकों से बातचीत कर रही है और उनके सामने कई लड़कियों को एक कतार में खड़ा किया गया है. वीडियो में रिसेप्शनिस्ट लड़कियों को दिखाकर उनके रेट और अन्य सुविधाओं के बारे में सौदेबाजी करती हुई साफ सुनाई दे रही है. इस वीडियो ने शहर में स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार की पोल खोलकर रख दी है.
घटना की जानकारी मिलते ही जब स्थानीय पुलिस की टीम बदायूं रोड स्थित उस स्पा सेंटर पर छापेमारी के लिए पहुंची, तो वहां ताला लटका मिला. बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक संचालकों को पहले ही लग गई थी, जिसके चलते वे लड़कियों और कर्मचारियों समेत मौके से फरार हो गए. पुलिस अब वीडियो के आधार पर संचालकों की पहचान करने और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिलापुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के सभी स्पा सेंटरों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां