यूपी में बिगड़ा मौसम: 13 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

On

लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल छा गए, जबकि बुलंदशहर समेत कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के लिए राज्य के 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) की सक्रियता के कारण मेरठ, संभल, गाजियाबाद और अमरोहा जैसे जनपदों में सुबह से ही तेज हवाओं का दौर जारी है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान और जयपुर के आसपास हो रही बारिश और ओलावृष्टि का सीधा असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर पड़ रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है।

सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने 1.5 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा-तस्कर को गिरफ्तार किया ये भी पढ़ें  सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने 1.5 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा-तस्कर को गिरफ्तार किया

मौसम वैज्ञानिकों ने इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं को लेकर किसानों के लिए चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तेज हवा के साथ ओले गिरते हैं, तो खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल गिर सकती है, जिससे पैदावार में भारी कमी आने की आशंका है। कृषि विभाग ने किसानों को कटी हुई फसल खुले स्थानों पर न रखने और सिंचाई फिलहाल टालने की सलाह दी है।

रायबरेली में सियासी हलचल: सुशील पासी के घर पुलिस तैनात, लखनऊ प्रदर्शन से पहले बढ़ा तनाव ये भी पढ़ें  रायबरेली में सियासी हलचल: सुशील पासी के घर पुलिस तैनात, लखनऊ प्रदर्शन से पहले बढ़ा तनाव

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार को बांदा 31.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि इटावा में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, यह ठंड का अंतिम दौर माना जा रहा है और मार्च के पहले हफ्ते से गर्मी की तपिश बढ़ने का अनुमान है।

मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन ये भी पढ़ें  मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वर्ष ला-नीना के सक्रिय न होने और पश्चिमी विक्षोभ की कम आवृत्ति के कारण दिसंबर-जनवरी में सामान्य से कम ठंड और कम बारिश रिकॉर्ड की गई। आने वाले महीनों में अल नीनो की स्थिति के आधार पर मई और जून में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) चलने की आशंका है, जिससे पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

MP Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी ताकत 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान नए मेडिकल कॉलेज और 3850 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026 27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने का बड़ा फैसला लिया...
मध्य प्रदेश 
MP Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी ताकत 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान नए मेडिकल कॉलेज और 3850 पदों पर भर्ती

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मुजफ्फरनगर, तेज धमाके में उड़ी छत, लाखों का सामान राख

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहबुद्दीनपुर रोड पर मंगलवार देर रात हुए गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मुजफ्फरनगर, तेज धमाके में उड़ी छत, लाखों का सामान राख

उत्तर प्रदेश

बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की मटसेना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाईस्कूल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

सर्वाधिक लोकप्रिय