इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे
इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने आए एक युवक को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा। वह अपने छाेटे भाई की जगह पर पेपर देने आया था। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के पहले दिन की बकेवर के बाबूराम सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज में एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में पता चला है कि ग्राम निवाड़ी कला निवासी अनुज कुमार की जगह पर उसका बड़ा अभिषेक कुमार परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां