मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। आज संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर, मेरठ के व्यापारियों की आजीविका बचाने हेतु प्रधानमंत्री से 5 मिनट का समय/स्थल निरीक्षण करने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा।
संज्ञान में लाया गया कि सेंट्रल मार्केट, शास्त्री नगर, मेरठ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अवैध घोषित दुकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से लगभग 1478 भूखंडों पर स्थित पांच हजार से अधिक दुकानदार तथा उनसे जुड़े लगभग 1 लाख कर्मचारी, मजदूर व परिवारजन की आजीविका पर गहरा संकट आ गया है। दशकों से स्थापित छोटे-मझोले व्यापारी, जिनका पूरा जीवन इस व्यापार पर निर्भर है, आज भारी असमंजस और मानसिक पीड़ा में हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र हमें आशा देता है कि छोटे व्यापारियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टि से सुना जाएगा। कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हुए यह निवेदन किया कि व्यापारियों के नियमितीकरण हेतु कोई न्यायसंगत समाधान निकाला जाए, जिससे हजारों परिवार सड़क पर आने से बच सकें। 22 फरवरी 2026 को पीएम मोदी का मेरठ आगमन मेट्रो ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम हेतु प्रस्तावित है। इस अवसर पर पीएम मोदी बच्चों से संवाद भी करेंगे, जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। विनम्र प्रार्थना है कि—
या तो सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर का संक्षिप्त निरीक्षण करने का कार्यक्रम बनाएं,
अथवा
हमारे प्रतिनिधि मंडल को 5 मिनट का समय देकर हमारी बात सुनने की कृपा करें।
इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, अरविंद चौधरी, हेमंत बैजल, प्रफुल्ल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां