रोहित शेट्टी के घर फायरिंग: इंस्टाग्राम रील देखकर लॉरेंस गैंग के मुरीद हुए आगरा के युवक, 7 गिरफ्तार

बेरोजगारी और सोशल मीडिया के ग्लैमर ने बनाया अपराधी; एसटीएफ की पूछताछ में बाह के पांच युवकों के चौंकाने वाले खुलासे

On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क तेजी से अपनी जड़ें जमा रहा है। ताजा मामले में मुंबई स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आगरा एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य शूटर दीपक सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच आरोपी आगरा के बाह क्षेत्र के ग्राम बिजौली के निवासी हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक, सनी, सोनू, रितिक और विष्णु के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो खुलासे किए, वे समाज और पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं। इन युवकों ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर लॉरेंस बिश्नोई और शुभम लोनकर गैंग के वीडियो देखते थे। रील और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बदमाशों का रसूख देखकर वे प्रभावित हुए और उन्हें लगा कि इस गैंग से जुड़ने के बाद हर कोई उनसे डरेगा। इसी 'खौफ के ग्लैमर' के चक्कर में वे अपराधी बन गए।

मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विष्णु कुशवाह पहले जिम में नौकरी करता था, लेकिन बेरोजगारी और पारिवारिक रंजिश ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया। विष्णु क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को गैंग से जोड़ने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित है, जो पहले भी जयपुर के जी क्लब फायरिंग मामले में गिरफ्तार हो चुका है। गोलू पंडित ही इन युवाओं को लॉरेंस गैंग के गुर्गों से मिलवाता था।

संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग ये भी पढ़ें  संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि बाह और पिनाहट जैसे इलाकों में अब व्यापक पुलिस सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। उन युवाओं को चिह्नित किया जाएगा जो हाल ही में अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं या सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं। इस घटना के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के कारोबारियों और उद्योगपतियों में भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि लॉरेंस गैंग अब रंगदारी के लिए स्थानीय युवाओं का इस्तेमाल कर रहा है। 

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए ये भी पढ़ें  चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर