पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने 10 लाख की ज्वेलरी लूटी, मकान मालिक को बनाया बंधक
सीवान। जिले के गुठनी थाने के धनौती चट्टी में मंगलवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे पुलिस वर्दी में आये अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर स्वर्ण आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख के आभूषण की डकैती की। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मैरवा के जतौर निवासी धर्मेंद्र वर्मा का गुठनी थाने के धनौती चट्टी स्थित कृष्ण चौधरी के मकान में आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात लगभग आधा दर्जन अपराधी पुलिस वर्दी में आये एवं धर्मेंद्र वर्मा की आभूषण की दुकान का शटर तोड़ने लगे। चोरी की घटना लूट में उस समय बदल गयी जब आवाज सुनकर मकान मालिक जग गये और घर से बाहर निकले तब उनको अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। लगभग एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद अपराधी आराम से चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल को सील कर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। दुकानदार द्वारा अभी चोरी हुए आभूषण की डिटेल्स पुलिस को नहीं दी गई है। दुकानदार के अनुसार लगभग 10 लाख के आभूषण की अपराधियों द्वारा लूटपाट की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां