बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री योगी के विजन को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन; 'कांवड़ यात्रा एप' बना श्रद्धालुओं का साथी, कैदियों द्वारा निर्मित थैलों का हुआ वितरण
बागपत। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद बागपत स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में रविवार को श्रद्धा और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। सायं 4:02 बजे विधिवत झंडपूजन और 5:02 बजे भव्य झंडारोहण के साथ सुप्रसिद्ध पुरा महादेव मेला आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया। झंडारोहण के तुरंत बाद भगवान शिव का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण का साक्षी बनकर पुण्य लाभ कमाया।
'जीरो वेस्ट महोत्सव' के रूप में बनी नई पहचान
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें तिरपाल से ढकवाई गईं, पुलिस ने हटवाए बाहर लगे स्टॉलइस बार पुरा महादेव मेला केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिला प्रशासन ने इसे “जीरो वेस्ट महोत्सव” के रूप में पेश कर एक मिसाल कायम की है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के नेतृत्व में मेले को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। श्रद्धालुओं को प्लास्टिक की बोतलों के बदले कपड़े के थैले दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये थैले जिला कारागार के कैदियों द्वारा “बियोंड द वॉल” संदेश के साथ तैयार किए गए हैं। मंदिर में अर्पित फूलों से धूपबत्ती बनाने की योजना 'वेस्ट टू वेल्थ' मॉडल को साकार कर रही है।
डिजिटल पहल: 'कांवड़ यात्रा एप' और सेल्फी अभियान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए प्रशासन ने “कांवड़ यात्रा एप” लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से श्रद्धालु मात्र एक क्लिक पर मेडिकल कैंप, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही, सूचना विभाग द्वारा शुरू किए गए डिजिटल सेल्फी अभियान ने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। श्रद्धालु अपनी सेल्फी #ZeroWasteMahotsav हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर डिजिटल उत्तर प्रदेश के सशक्त स्वरूप का हिस्सा बन रहे हैं।
सुरक्षा और सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम मेला क्षेत्र में महिलाओं के लिए आंचल स्तनपान कक्ष, स्वच्छ पेयजल और मोबाइल टॉयलेट्स की व्यापक व्यवस्था की गई है। शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर तिरंगा रोशनी से जगमगा उठा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। झंडारोहण के दौरान एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, एएसपी प्रवीण चौहान, एसडीएम भावना सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा मौजूद रहे। प्रशासन की इस संवेदनशीलता और तकनीकी प्रबंधों की श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां