सहारनपुर में सख्ती का असर: सड़क दुर्घटनाओं में 20% से अधिक कमी, डीएम मनीष बंसल ने दिए कड़े निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल नेतृत्व एवं निरंतर सघन समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों द्वारा चलाए गए सघन प्रवर्तन अभियान, अवैध ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन, ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य एवं जन-जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं में कमी हुई है। 
 
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग  धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि माह जनवरी 2026 में जनपद में कुल सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई। मृतकों की संख्या में लगभग 7.7 प्रतिशत तथा समग्र रूप से दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में लगभग 20.8 प्रतिशत की कमी परिलक्षित हुई है। 
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सकारात्मक प्रवृत्ति को सतत बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सुझावों के आधार पर रोड मार्ग विभाग द्वारा कराए जा रहे सुधारात्मक कार्य एक उत्कृष्ट रोल मॉडल के रूप में स्थापित हों। जिनके माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किए जाने हेतु टीम द्वारा समय-समय पर प्रदान किए जा रहे सुझावों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बनाई गई गूगल शीट पर संबंधित विभाग नियमित रूप से समन्वय स्थापित करें एवं अद्यतन प्रविष्टियों को अंकित करना सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंडर एज वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए तथा इनके अभिभावकों को भी अवगत कराया जाए।
 
 
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों तथा हाईवे पर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध भी नियमित चालान सुनिश्चित किए जाएँ। जनपद में संचालित अवैध ओवरलोडिंग वाहनों तथा गन्ना/लकड़ी से लदी ट्रॉलियों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़क सुरक्षा सुदृढ़ हो एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। डीएम मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में सड़क खाली करो अभियान संचालित किया जाए। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात अवरोध समाप्त कर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं विद्यालयों के आसपास किसी भी प्रकार के वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े न हों, यह सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाकर चिन्हित होल्डिंग एरिया में स्थानांतरित किया जाए। स्कूल बसों एवं अन्य बसों की फिटनेस की विशेष जांच कराई जाए तथा क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले रिक्शा/स्कूली वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बसों को भी अव्यवस्थित रूप से खड़ा न करने के निर्देश दिए।
 
 
उन्होंने कहा कि उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। अवैध बस स्टैंड, डग्गामार वाहन, अवैध ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। नवयुवकों द्वारा किए जाने वाले स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। प्रथम चरण में चालान, द्वितीय चरण में ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती तथा तृतीय चरण में वाहन जब्ती/स्क्रैप की कार्यवाही नियमानुसार की जाए। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने सख्त निर्देश दिए कि सभी मुख्य मार्गों पर अवैध कट तत्काल बंद कराए जाएँ। किसी भी दशा में मुख्य मार्गों के किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े न होने दिए जाएँ, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
 
 
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने तथा निर्धारित कार्यों की समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग  धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव, नगर निगम, एन०एच०ए०आई०, उपशा एवं अन्य मार्ग निर्माण विभागों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने डाटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती देने वाली एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित लालूखेड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2'(एमपीएल-2) केखिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना । बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम