मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर प्रहार: शहर में लगे अत्याधुनिक एयर मिस्ट टावर, कूड़ा डलावघरों की जगह अब मिलेगी शुद्ध हवा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ी पहल की है। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरकारी चिकित्सालय, कम्पनी गार्डन और गांधी पॉलिटेक्निक के बाहर स्थापित किए गए अत्याधुनिक एयर मिस्ट टावरों का विधिवत उद्घाटन किया। शहर के जिन स्थानों पर पहले कूड़े और दुर्गंध का अंबार लगा रहता था, वहां अब प्रदूषण नियंत्रण की नई तकनीक से जनता को राहत मिलेगी।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस मौके पर कहा कि शहर को कूड़ा मुक्त करने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। राज्य वित्त आयोग से प्राप्त करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इन मिस्ट टावरों को जिला अस्पताल रुड़की रोड, कम्पनी गार्डन मेरठ रोड और भोपा रोड पर स्थापित किया गया है। कम्पनी गार्डन और जिला अस्पताल के बाहर पूर्व में कूड़ा डलावघर हुआ करते थे, जिन्हें अब विकास की आधुनिक तस्वीर में बदल दिया गया है।

रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी ये भी पढ़ें  रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से नगर पालिका के जलकल विभाग ने उन स्थानों को चिह्नित किया जहां वायु प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहता है। इन हॉट स्पॉट जगहों पर लगाए गए ये टावर पूरी तरह सेंसर आधारित हैं। जैसे ही शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब होगा या हवा में धूल और धुंध बढ़ेगी, ये टावर अपने आप चालू हो जाएंगे। ये टावर सूक्ष्म जलकणों के जरिए हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्वों को जमीन पर बैठा देंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक टावर महज तीस मिनट में अपने आसपास के लगभग ढाई सौ मीटर क्षेत्र की हवा को साफ करने में सक्षम है।

मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

इन टावरों के बेहतर संचालन के लिए संबंधित कंपनी ही एक वर्ष तक इनकी देखरेख करेगी। व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रत्येक टावर पर चौबीस घंटे ऑपरेटर और सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहेगी। पानी की आपूर्ति के लिए पांच हजार लीटर का मुख्य टैंक और दो हजार लीटर का अपशिष्ट जल टैंक बनाया गया है। अपशिष्ट जल का उपयोग सड़क किनारे लगे पौधों की सिंचाई में किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप ये भी पढ़ें  आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा सिंह, सभासद इरशाद अंसारी और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कोशिश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे धूल और धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आएगी और शहर को एक स्वच्छ पहचान मिलेगी।

Views: 202

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर