ग्लोबल हलचल के बीच चमका सोना-चांदी, चांदी ₹4,000 उछली; मुंबई समेत प्रमुख शहरों में लौटी तेजी, मुज़फ्फरनगर के ये है भाव !

On

मुंबई । वैश्विक मैक्रो-इकॉनॉमिक (आर्थिक) कारणों के चलते सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इससे पहले लगातार दो सत्रों तक दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। वहीं निवेशकों की नई खरीदारी के चलते कमोडिटी बाजार में फिर से तेजी आई। दिन के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 1,53,554 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो दिन का उच्चतम स्तर है।

वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,564 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक (अपरह्न 2.28 बजे) एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोना 0.95 प्रतिशत यानी 1,446 रुपए की तेजी के साथ 1,52,864 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं मार्च वायदा चांदी 3.71 प्रतिशत यानी 8,477 रुपए की उछाल के साथ 2,37,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गई।

मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक

हालांकि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से कुछ सहारा मिला, लेकिन कमोडिटी बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा। बाजार विशेषज्ञों ने बताया अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में प्रगति से तनाव कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की तेजी सीमित रही, क्योंकि इससे सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग कम हो गई। एशियाई बाजारों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कम कारोबार भी तेजी में बाधा बना। जिनेवा में हुई बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान ने भविष्य की परमाणु वार्ता के लिए कुछ बुनियादी सिद्धांतों पर सहमति जताई, जिससे कूटनीतिक प्रगति की उम्मीद बढ़ी। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बातचीत को पहले से ज्यादा सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संभावित समझौते के लिए मसौदा तैयार कर आदान-प्रदान करेंगे, लेकिन यह अंतिम समझौता होने का संकेत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी तुरंत बंद करनी चाहिए। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने बताया कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ता रहा, जिससे संस्थागत निवेशकों की रुचि का संकेत मिलता है।

जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा ये भी पढ़ें  जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

साथ ही भारत और चीन में भौतिक सोने की मांग भी मजबूत बनी हुई है, और जनवरी में भारत का सोना आयात बढ़ा है। विश्लेषकों का कहना है कि चांदी में उतार-चढ़ाव मांग-आपूर्ति असंतुलन और पिछले एक साल में तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली के कारण है। वहीं सोने की कीमतें हाल के हफ्तों की तुलना में अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97.25 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्रा धारकों के लिए महंगी हो गईं। एक एक्सपर्ट ने कहा कि सोने को क्रमशः 1,49,800 रुपए और 1,47,700 रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 1,53,150 रुपए और 1,55,500 रुपए पर रेजिस्टेंस है। वहीं, एमसीएक्स चांदी के लिए 2,24,400 रुपए और 2,18,800 रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,32,200 रुपए और 2,36,000 रुपए रेजिस्टेंस स्तर हैं। 

मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर में अरिहंत ज्वैलर्स के मालिक अंशुल जैन ने बताया कि मुज़फ्फरनगर में सोने के भाव 154800  और चांदी के भाव  249000 है। 

 

Views: 170

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई पक्का करने के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

वाशिंगटन । अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

अररिया।  जिले के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर बीती रात कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव